Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को वृक्षारोपण से जोड़ने का बड़ा फैसला किया है। इससे किसानों की कमाई भी बहुत अच्छी होगी। वे अपने पेड़ को एमएसपी पर भी बेच सकेंगे।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने यह योजना बनाई है। यूपी सरकार ने किसानों से कहा कि वह अपने मेंड़ पर ऐसे पेड़ लगाएं, जिसे बाजार में बेचकर अच्छी कमाई कर सके। जिससे किसानों की जबरदस्त आय बढ़ेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष मसौदा पेश
इतना ही नहीं इससे पर्यावरण पर भी बेहद खास प्रभाव पड़ेगा। पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जन पर काफी ब्रेक लगेगा। खास बात है कि वन एवं पर्यावरण विभाग ने नीति का मसौदा बनाकर सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष पेश भी कर दिया है।
एमएसपी पर पेड़ को बेच सकेंगे किसान
इस नीति के तहत किसान अपने खेतों के आसपास या खाली पड़ी जमीनों पर पेड़ लगाएंगे। पेड़ों का मिनियम सपोर्ट प्राइस (MSP) भी कृषि उपज की तर्ज पर तय करने का प्रावधान किया गया है। सीएम योगी ने अगले साल बारिश के मौसम में होने वाले पौधरोपण अभियान की समीक्षा की। सीएम योगी ने यूपी का हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए साल 2024 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। यूपी की आबादी भी 35 करोड़ है। इतने ही पेड़ भी लगाए जाएंगे।
'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' मुहिम से जुड़ेंगे किसान
नई नीति के प्रस्तावित मसौदे के तहत किसान 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' मुहिम से जुड़ेंगे। इसके लिए प्रत्येक मंडल में कम से कम एक Hitech Nursery लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। वृक्षारोपण को कारगर बनाने के लिए सरकार ने इस मुहिम से किसानों से जोड़ा है। इससे किसानों की आय के साथ-साथ राज्य का हरित क्षेत्र भी बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, माफ होंगे करोड़ो रुपये के बिजली बिल
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
