उत्तर प्रदेश आने वाले समय में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार एक लाख इलेक्ट्रिक बसें लेने के लिए तैयार है। इन बसों को प्रदेश के स्कूलों द्वारा संचालित की जा रही बसों की जगह पर संचालित किया जाएगा।
इससे प्रदेश में प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिलेगी। लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित स्कूटर इंडिया की भूमि पर अशोक लीलैंड के ईवी प्लांट के भूमि पूजन के मौके पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ईवी के लिए पूरी तरह तैयार है और यहां उत्पादन के शुरू होने का इंतजार है।

बता दें कि जीबीसी 4.0 के बीच में अशोक लीलैंड ने उत्तर प्रदेश में अपने प्लांट को स्थापित कर लिया है। प्रदेश के एक लाख गांवों को भी शहरों से जोड़ने के लिए प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जरूरत है। इन जरूरतों को पूरा करने में यह ईवी प्लांट अहम भूमिका निभाएगा।
इसके साथ ही दूध समितियों को भी ईवी की काफी जरूरत पड़ने वाली है। लिहाजा उत्तर प्रदेश ईवी गाड़ियों का बड़ा बाजार बनने के लिए तैयार है। अशोक लीलैट के संचालकों की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में निवेश का यह सबसे सही समय है। बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम आगे आ सकते हैं।
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से सरोजनी नगर को एक बड़ा उद्योग मिल गया है। जीबीसी 1 के तहत 66, जीबीसी 2 के तहत 257 और जीबीसी 3 के तहत 536 उद्योगों की स्थापना हो चुकी है। आने वाले समय में 894 उद्योगों में जल्द ही उत्पादन की शुरुआत हो जाएगी। उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है और इसकी मजबूत नींव रखी जा चुकी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications