उत्तर प्रदेश में जिस तरह से निवेश हो रहे हैं उससे स्पष्ट है कि प्रदेश की आर्थिक विकास की दर लगातार बढ़ रही है। रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनने में उत्तर प्रदेश भी अहम भूमिका निभाने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले देसी कट्टे लहराते थ, लेकिन अब उत्तर प्रदेश अब देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाने जा रहा है, प्रदेश में डिफेंस कोरिडोर काफी कारगर साबित होगा। यही नहीं आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में डिफेंस के क्षेत्र में निवेश 3000 करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद है।
डिफेंस कोरिडोर में अडानी ग्रुप के एम्युनिशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पलेक्स का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑटोमैटिक हथियार चलाया और इन हथियारों के बारे में जानकारी हासिल की। यहां ड्रोन, गोलियों और गोला बारूद की प्रदर्शनी को देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की।

इस दौरान चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मनोज पांडेय और अडाणी पोर्ट्स के एमडी करन अडानी भी मौजूद थे। यहां 1500 करोड़ रुपए की पहली रक्षा निर्माण इकाई के साथ डिफेंस कोरिडोर का काम शुरू हो चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में कोई निवेश में रूचि नहीं दिखाता था, लेकिन अब यहां निवेश के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। यहां भारी निवेश हो रहा है।
यहां पहले चरण में गोले, कारतूस, हैंडग्रेनेट बनना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कोरिडोर में छह नोड बनाने के लिए अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट, आगरा, लखनऊ, कानपुर को चुना गया है। यहां 5000 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी। इसमे से तकरीबन 2000 हेक्टेयर जमीन की व्यवस्था की जा चुकी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications