उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश के किसानों की ना सिर्फ आय में वृद्धि हो रही है बल्कि उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर लाने का काम हमारी सरकार कर रही है। प्रदेश के किसानों में जबरदस्त क्षमता है लेकिन पूर्व की सरकारें किसानों की उपेक्षा करती थीं। लेकिन आज प्रदेश का किसान जबरदस्त उत्पादन कर रहा है और देश का 20 फीसदी अन्न उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिल माफी को एक अप्रैल 2023 को लागू किया गया। इसके बाद किसानों की उत्पादन क्षमता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। प्रदेश में कुल 1345093 नलकूप ऐसे हैं जो 10 हॉर्स फॉवर से कम क्षमता के हैं। 8923 नलकूप ऐसे हैं जो 15 हॉर्सफॉवर से ऊपर की क्षमता के हैं। सभी को इससे लाभ मिल रहा है। पिछले साल बजट में 1500 करोड़ रुपए इसके लिए दिए गए थे। लेकिन इसे इस बार बढ़ाकर 2400 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में निजी नलकूपों से भी आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। तकरीबन 60 फीसदी सब्सिडी इसके लिए दी जा रही है। ऊर्जा, कृषि विभाग इसके लिए मिलकर काम कर रहे हैं। किसानों को कुसम योजना से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम कृषि बीमा, सिंचाई योजना और किसान सम्मान निधि योजना को एक साथ शुरू किया गया है ताकि किसानों की भी तरक्की हो। 2047 में जब भारत दुनिया की ताकत बनें तो उस वक्त किसान भी खुशहाल रहे हैं, यही हमारी सरकार का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश का किसान ना तो सुरक्षित था और ना ही खुशहाल। हर तरफ किसानों को परेशानी सबब उठाना पड़ता था। अपराधियों में किसी भी तरह का कोई भय नहीं था। अयोध्या में अब राम लला विराजमान हो गए हैं, अपराधियों का राम नाम सत्य हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications