मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीबीसी 4.0 के दूसरे दिन कॉन्कलेव को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 6-7 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी छवि को बदला है। आज उत्तर प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। विकसित भारत का यह एक विकसित उत्तर प्रदेश है। 7 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश का देश का बीमारू राज्य हुआ करता था। उत्तर प्रदेश का मतलब देश के विकास का बैरियर, यह माना जाता था।
लेकिन आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उभरकर देश के एक अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट के रुप में अपने आपको स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश में आज हमारे पास सिक्योरिटी भी है, परमात्मा भी है, हमारे युवा प्रतिभा से भरपूर होने के नाते, इस त्रिवेणी के माध्यम से उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।

सात वर्षों में हम उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने में सफल हुए हैं। प्रति व्यक्ति आय को भी दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतरीन स्थिति देकर माहौल को बदला है।
इसका परिणाम है कि सुरक्षा के साथ-साथ बेहतरीन कानून व्यवस्था प्रदेश में है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के चौथे संस्करण के साथ यूपी देश की छठी नहीं बल्कि दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। एफडीआई, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 पॉलिसी लाने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बन गया है।
हम पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हम उत्तर प्रदेश को सबसे तेजी से विकसित करने वाला राज्य बनाएंगे। अलग-अलग सेक्टर की पॉलिसी बनाकर, बेहतरीन कानून व्यवस्था देने की वजह से प्रदेश में निवेश लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की एफडीआई से संबंधित जो अबतक की स्थिति थी वह बहुत खराब थी, लेकिन अब वह तस्वीर बदल गई है। 2000 से 2017 में जितना एफडीआई यूपी में आया था, उसका चार गुना हमारी सरकार में आया है। मैं सबको आमंत्रित करता हूं कि आप यूपी में आए और सुरक्षित निवेश करें।


Click it and Unblock the Notifications