उत्तर भारत में पड़ ही कड़ाके की ठंड ने किसानों की मुश्किल को बढ़ा दिया है। कई जगहों पर फसलों को नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
ठंड से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किसानों को अपनी फसल का बीमा जरूर कराना चाहिए। मेरठ के उप निदेशक कृषि निलेश चौरसिया ने भी कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल का बीमा जरूर करना चाहिए। जिससे उनके फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। सरकार ऐसे सभी किसानों को मुआवजा दिलाएंगी जिन्होंने अपनी फसल का बीमा करा रखा है।

नियम के अनुसार अगर कोई भी प्राकृतिक आपदा आती है और इससे किसानों की फसल बर्बाद होती है तो किसानों को इसका मुआवजा दिया जाएगा। इसमे अधिक गर्मी, ओलावृष्टि सहित अन्य प्राकृतिक आपदाएं शामिल हैं। अगर किसानों की फसल 33 से 100 फीसदी तक खराब होती है तो प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत उन्हें मुआवजा मुहैया कराया जाता है।
किसान अपनी फसलों का नजदीक के जनसेवा केंद्र पर जाकर या बैंक के जरिए अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। ऐसे में जब उनकी अच्छी खड़ी फसल खराब होती है तो उन्हें इसका मुआवजा मिलता है। एक हेक्टेयर गेहूं की फसल का बीमा कराने पर सिर्फ 1435 रुपए देना होता है। जबकि पूरी फसल खराब होने पर 95700 रुपए मुआवजे के तौर पर मिलते हैं। वहीं सरसों की फसल की बात करें तो एक हेक्टेयर फसल का बीमा 1173 रुपए में होता है जबकि फसल खराब होने पर 78200 रुपए बीमा की राशि के तौर पर मिलती है।
आलू की फसल की बात करें तो एक हेक्टयर फसल का बीमा 8600 रुपए में होता है लेकिन अगर फसल खराब होती है तो बीमा के तहत 172000 रुपए का मुआवजा मिलता है। फसल के नुकसान के आंकलन के आधार पर बीमा की रकम दी जाती है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी 1800120909090 पर हासिल की जा सकती है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications