उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में चल रहे सभी प्राइवेट शेल्टर होम के निरीक्षण का आदेश दिया है। ये शेल्टर होम अनाथ, विधवा, महिलाओं, लड़कियों और दिव्यांगों के लिए चलाए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 75 जिलों में चल रहे इन शेल्टर होम के निरीक्षण का सरकार ने आदेश दिया है। इन सभी शेल्टर होम को एनजीओ संगठन संभाल रहे हैं।
महिला कल्याण के डायरेक्टर संदीप कुमार ने सभी जिले के डीएम को निर्देश दिया है कि वह शेल्टर होम का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि यह तय नियमों के अनुसार चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान इन शेल्टर होम का प्रबंधन दे रही गैर सरकारी संगठनों के नाम, उनके पते, पंजीकरण की तारीख, वैद्यता, उपस्थिति रजिस्टर, आदि की जांच करना अनिवार्य है।

इसके साथ ही इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं इसे खुद जाकर सुनिश्चित करें। दरअसल हाल ही में आगरा में एक मामला सामने आया था, जहां का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे देखा जा सकता था कि सरकारी शेल्टर हाउस की महिला सुप्रिटेंडेंट बाल गृह में बच्चों के साथ मारपीट कर रही थी। यह घटना सितंबर 2023 की है। जून 2023 में सहारनपुर में स्टाफ के सदस्यों पर नाबालिगों के साथ यौन शोषण सहित कई संगीन आरोप लगे थे।
20 जून को राजसी डेवलपमेंट एंड रिसर्च संस्थान के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह एनजीओ पिछले 15 साल से बाल गृह को संभाल रही है। यहां के मैनेजर, हाउसकीपिंग के सदस्यों, रसोइए के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदेश में 33 जिलों में चल रहे 129 शेल्टर हाउस का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है, जिसमे से 17 लखनऊ, 16 वाराणसी, 10 मथुरा, 10 प्रयागराज और गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर में 6-6, बरेली में पाच, प्रतापगढ़ और गोरखपुर में 3-3 शेल्टर होम हैं। इन सभी का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications