उत्तर प्रदेश में तकरीबन हर क्षेत्र में निवेश के लिए निवेशकों ने इच्छा जाहिर की है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में 1000 करोड़ से अधिक का निवेश लकड़ी उद्योग में होने जा रहा है। प्रदेशभर के 250 कारोबारियों ने इसके लिए सरकार के साथ एमओयू साइन किया है। कारोबारियों ने एक करोड़ से लेकर 30 करोड़ रुपए तक के निवेश के लिए ये एमओयू साइन किए हैं। इसमे लखनऊ के तकरीबन 35 कारोबारी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी और सुल्तानपुरके सुरश कुमार, लखनऊ के मोहम्मद अख्तर खान ने बताया कि सरकार की इस पहल से उत्तर प्रदेश में लकड़ी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। आरा मशीन लगाने के साथ, प्लाईवुड, विनियर, पीलिंग के नए प्रोजेक्ट लगेंगे। निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी फीस को जमा कर दिया है। साथ ही काष्ठ आधारित उद्योगों को लाइसेंस देने की कार्रवाई वन विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज उत्तर प्रदेश में विकास और विश्वास का माहौल है। बीते सात वर्षों में यूपी में व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल बना है। डबल इंजन सरकार ने दिखाया है कि अगर बदलाव की सच्ची नीयत है तो उसे कोई रोक नहीं सकता है।
उत्तर प्रदेश सर्वांगीण विकास कर रहा है, हर हिन्दुस्तानी को गर्व होता है जब हम सुनते हैं कि यूपी ने ठान लिया है कि $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाएंगे। ऐसे में देश के दूसरे राज्यों को उत्तर प्रदेश से सीखना चाहिए। हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के सपूत स्व. चौधरी चरण सिंह का सम्मान देश के करोड़ों मजदूरों और किसानों का सम्मान है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
