उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था से ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की आर्थिक विकास को गति मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत तेजी के साथ आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।
आजादी के अमृत महोत्सव में हम देश पर 200 वर्ष शासन करने वाली ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार करदाताओं के लिए प्रक्रिया को सरल कर रही है। करदाता जो टैक्स दे रहे हैं उसका इस्तेमाल देश के विकास के काम में आता है। पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया है।
इस संकल्प को पूरा करने हर नागरिक का कर्तव्य है। इसमे हर किसी भूमिका अहम होने वाली है। हर व्यक्ति को अपनी भूमिका को समझते हुए इसका निर्वहन करना होगा। तभी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करदाताओं के पैसे से एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देना सरकार का काम है और इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति योजना, मुद्रा ऋण योजना, पीएम स्वनिधि योजना, बीसी सखी जैसी योजनाओं ने बड़े पैमाने पर लोगों को लाभान्वित किया है।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन में भारत सरकार और वित्त मंत्रालय की भूमिका काफी अहम है। हमे आपका सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications