मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है। पिछले कई दशकों की तुलना में प्रदेश में महज कुछ वर्षों में ही रिकॉर्ड निवेश हुआ है। प्रदेश में जिस तरह से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है उसकी वजह से निवेशकों का यूपी में भरोसा बढ़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अप्रैल 2023 से 23 फरवरी 2024 के बीच शेयर निवेशक 5268374 तक बढ़ गए हैं। कानपुर में ही अकेले 8 लाख से अधिक शेयर निवेशक हो गए हैं। देश के कुल बाजार में उत्तर प्रदेश की कुल हिस्सेदारी 10.55 फीसदी पहुंच गई है।

डाकघर और छोटी बचत योजनाओं में अपनी मेहनत की कमाई लगाने वाले लोगों की संख्या प्रदेश में काफी बढ़ी है। बीएसई के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार प्रदेश में कुल शेयर निवेशकों की संख्या 1.72 करोड़ के पार पहुंच गई है। कानपुर में 8 लाख से अधिक शेयर धारक हो गए हैं। प्रदेश में शेयर धारकों की संख्या पहले 8.15 फीसदी थी, जोकि अब बढ़कर 10.55 फीसदी तक पहुंच गई है।
पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में शेयर धारकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में रुचि रखने वालों में उत्तर प्रदेश अब दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। यहां एक वर्ष में रिकॉर्ड 5911269 निवेशक बढ़े हैं। जबकि इस मामले में गुजरात, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली जैसे बड़े राज्य काफी पीछे हैं।


Click it and Unblock the Notifications