उत्तर प्रदेश में निवेश को लगातार रफ्तार मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में पिछले कुछ सालों में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की बात करें तो इसमे विगत 4 वर्षों में चार गुना की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश और दुनिया की 500 कंपनियां उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक अपने बिजनेस का कार्य कर रही हैं। यही नहीं उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां एफडीआई नीति लाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले 17 वर्षों में जितना एफडीआई आया उसका चार गुना अकेले हमारी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में आ गया है। उत्तर प्रदेश में 14 फॉर्च्यून ग्लोब 500 कंपनियां अपना बिजनेस कर रही हैं। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लैंड कैपिटल सब्सिडी, स्टांप एव रजिस्ट्रेशन, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लिए नया ड्रीम डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। देश-दुनिया के निवेशकों को मुख्यमंत्री ने आमंत्रित करते हुए कहा कि यहां सुरक्षित निवेश करें और उत्तर प्रदेश में मिल रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र उद्यमियों के लिए काम कर रहा है। एमओयू मॉनिटरिंग के लिए निवेश सारथी पोर्टल निवेशकों की सेवा के लिए लगातार काम कर रहा है। प्रदेश में तकनीक के इस्तेमाल से हर समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications