उत्तर प्रदेश में आपात सेवाओं को बेहतर करने के लिए योगी सरकार अहम फैसले ले रही है। इसी क्रम में 25 जनपदों में अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 25 जनपदों में 38 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर 35 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कहा आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर 35 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। जनता को बेहतरीन आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए अग्निशमन विभाग युद्ध स्तर पर क्रियाशील है। अग्निशमन विभाग व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, महानिदेशक अग्निशमन अविनाथ चंद्र भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ अग्निशमन उपकरणों की जानकारी ली।
उत्तर प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं की बात करें तो 1944 से 2017 के बीच 73 वर्षों में 288 फायर स्टेशन स्थापित किए गए जबकि पिछले 7 वर्षों में रिकॉर्ड 71 नए फायर स्टेशन स्थापित किए गए है। प्रदेश में तहसील स्तर पर 1-1 फायर स्टेशन स्थापित करने की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
