उत्तर प्रदेश की पवित्र रामनगरी अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। अयोध्या राम मंदिर के भव्य उद्घाटन और भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए देश ही नहीं विदेश के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर निर्माण और इस आयोजन पर किए जा रहे खर्च के बारे में बड़ा खुलासा किया है। सीएम योगी ने स्पष्ठ किया है कि मंदिर निर्माण प्रदेश सरकार और रामभक्तों की ओर से कितना पैसा मिला है और किन मदों में खर्च किया जा रहा है।
बता दें सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर बनाने के निर्देश के बाद देश विदेश के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया। वहीं सीएम ने अपने हाल ही में दिए साक्षात्कार में मंदिर निर्माण और उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन पर किए जा रहे खर्चे के बारे में बताया।
सीएम योगी ने कहा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मार्गदर्शन था, विश्व हिंदू परिषद का नेतृ्त्व का था और आशीर्वाद पूज्य संतों का था। उस आंदोलन में रामजन्मभूमि में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसमें एक पाई सरकार ने नहीं दी है और ना केंद्र की सरकार ने। ना ही राज्य की सरकार ने। मंदिर के किसी काम में नहीं दिया। ये सारा का सारा पैसा रामभक्तों ने देश भर से दिया है, दुनिया भर से दिया है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने अपने साक्षात्कार में कहा राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े आयोजनों पर किए जाने के खर्च की एक-एक पाई का हिसाब रखकर के राम जन्मभूमि न्यास इस मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ा रहा है।
सीएम ने इसके साथ ही स्पष्ठ किया कि मंदिर परिसर के बाहर अयोध्या में हो रहे निर्माण कार्य जैसे कि रेलवे स्टेशन का काम, एयरपोर्ट का निर्माण, सड़क का चौड़ीकरण, पार्किंग की सुविधा, ये सब काम सरकार कर रही है और काम सरकार की पॉलिसी के तहत किया जा रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
