इजराइल में मानव संसाधन की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहल की गई है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए एक हफ्ते के लिए भर्ती कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह भर्ती कार्यक्रम लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई में चल रहा है।
एक हफ्ते तक यहां पर इजराइल से आई टीम 4600 उम्मीदवारों का टेस्ट लेगी, इसमे मुख्य रूप से लोहे की सरिया को मोड़ने, टाइल लगाने वाले, शटरिंग कारपेंटर की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को की सैलरी प्रति माह 1.37 लाख रुपए तक होगी। इसके साथ ही उन्हें मेडिकल इंश्योरेंस, फूड, रहने की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इजराइल में प्रशिक्षित श्रमिकों की जरूरत है। नए निर्माण कार्य के लिए इस तरह के श्रमिकों की काफी आवश्यकता है। ऐसे में यह एक बड़ा मौका है भारत और इजराइल दोनों के लिए इजराइल और भारत दोनों ही श्रमिकों की दशा को बदलने के अवसर तलाश रहे है।
ट्रेनिंग एंड इम्पलॉयमेंट के डायरेक्टर कुनाल सिल्कू ने कहा कि इजराइल को निर्माण कार्य के लिए श्रमिकों को मुहैया कराने का जिम्मा एनएसडीसी इंटरनेशनल एजेंसी ने लिया है जोकि भारत सरकार की स्किल डेवलपमेंट एंड ऑन्टरप्रिन्यूरशिप के तहत आती है। इसके साथ ही इजराइल की पीआईबीए भी इसमे मदद कर रही है।
इजराइल और हमास के बीच टकराव के बाद इजराइल में निर्माण कार्य के लिए बड़ी संख्या में श्रमिकों की आवश्यकता है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए भारत और अन्य देशों से श्रमिकों की भर्ती की जा रही है। आगरा, कानपुर और लखनऊ के 629 श्रमिकों का टेस्ट मंगलवार को लिया गया है। जबकि अघले चरण में 585 श्रमिक जोकि आजमगढ़, बांदा डिविजन से आए हैं उनका आज टेस्ट हो रहा है। बरेली, झांसी, नोएडा, मुरादाबाद, देवीपाटन के 563 श्रमिकों का टेस्ट 25 जनवरी को होगा। ववाराणसी, मिर्जापुर, मेरठ, गाजियाबाद के 656 श्रमिकों का टेस्ट 27 जनवरी को होगा। गोरखपुर डिवीजन के 877 श्रमिकों का टेस्ट 28 जनवरी, अयोध्या और सहारनपुर डिवीजन के 739 श्रमिकों का टेस्ट 29 जनवरी, अलीगढ़, बस्ती, प्रयागराज डिवीजन के 603 श्रमिकों का टेस्ट 30 जनवरी को होगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
