UP News: यूपी की योगी सरकार ने लगातार बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन को देखते हुए एक्सप्रेस वे पर इनकी चार्जिंग की व्यवस्था करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार चार एक्सप्रेस वेज पर 26 चार्जिंग स्टेशन बनाने वाली है। यह चार्जिंग स्टेशन बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर तैयार किये जाएंगे।

यूपी इंडस्ट्रियल एंड एक्सप्रेस वेज अथारिटी (यूपीडा) की ओर से इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इन्हे राज्य की ईवी पॉलिसी और भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की गाइडलाइन्स के अनुसार तैयार किया जाएगा। वहीं इसके अतिरिक्त एक्सप्रेसवे के किनारे सरकार अन्य यात्री सुविधाओं को भी विकसित करेगी।
यूपीडा की तरफ बुलायी गयी प्री-बिड बैठक में 11 कंपनियों की ओर से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने के लिए रुचि जताई गई है। इनमें रिलायंस, जीएमआर एनर्जी, अडानी टोटल एनर्जी, बेलेक्ट्रिक, लाइट जिप टेक्नोलॉजी, ईवी प्लेक्सस, सिमेन्स लिमिटेड, कैश और ड्राइव, एएम एंड सीई ई मोबिलिटी, एम्पवोल्ट्स और रैज एंड शाइन कंपनियों की ओर से पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के निर्माण में रुचि प्रदर्शित की गयी है।
योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से 26 चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रति स्टेशन 2 हजार वर्गफुट की जगह 10 वर्ष के लीज पर दी जाएगी। चार्जिंग प्वाइंट ऑपरेटर को दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और ई बस की चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जर लगाना होगा। साथ ही सुरक्षा के लिए भी शासन के मापदंडों का पालन करना होगा। भूमि मुहैया कराए जाने के 180 दिन के भीतर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन को क्रियान्वित करना होगा।
यह भी पढ़ें सीएम योगी का दावा- अगले तीन-चार साल में यूपी नंबर वन अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन जाएगा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
