मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार को लगातार बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं और वह इसके लिए ना सिर्फ प्रशासन, उद्योगपति, व्यापारी बल्कि प्रदेश के हर व्यक्ति से सहयोगी की अपील कर रहे हैं।
उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नीतियां ला रही है। युवाओं को आसान और सस्ता ऋण मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधि की रफ्तार कि किसी भी सूरत में ब्रेक नहीं लगे। किसी भी तरह की समस्या का निपटारा जल्द से जल्द करने की कोशिश की जा रही है। यहां तक की योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कार्यालय तक को लोगों के लिए खोल दिया है।

पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में ताबड़तोड़ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। यह परियोजनाएं सड़क निर्माण, ओवरब्रिज, अस्पताल, कोरिडोर, एक्सप्रेसवे, किसान पथ, विज्ञान पथ, विश्वविद्यालय इंडस्ट्रियल पार्क से लेकर हर क्षेत्र से जुड़ी हैं।
एक तरफ जहां राजधानी में 105 किलोमीटर के आउटर रिंग रोड का लोकार्पण किया गया तो दूसरी तरफ प्रदेश को चार नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 636 पदों के सृजन का ऐलान किया गया। लखनऊ में किसान पथ की शुरुआत की गई है, साथ ही चार नए पुल बनाने का ऐलान किया गया है। लखनऊ की सड़कों पर जाम को करने के लिए सरकार की ओर से इन प्रोजेक्ट को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्रदेश में गोरखपुर, फर्रुखाबाद, प्रयागराज, लखनऊ, उन्नाव, आजमगढ़, गोरखपुर, सैफई समेत कई जिलों में अलग-अलग तरह की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। हाल ही में गोरखपुर में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया गया तो आजमगढ़ को भी कई सौगात दी गई। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों से ना सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने एमएसएमई सेक्टर में 30 हजार करोड़ से अधिक का सस्ता लोन प्रदान किया। ढाई लाख उद्यमियों को यह लोन वितरित किया गया। ऐसे में प्रदेश में छोटे और लघु उद्योगों को नई रफ्तार मिलेगी। प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री स्वामित्तव योजना का 66.59 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया। 54.44 लाख गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है। मिशन वात्सल्य के तहत 5811 बच्चों उनके माता-पिता अभिभावकों से मिलवाया गया। 1436 संभावित बाल विवाह को भी रोकने का काम किया गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
