उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। रिपोर्ट की मानें तो यूपी सरकार अगले एक-दो दिनों में गन्ना किसानों को उनकी फसल की अधिक कीमत देने जा रही है। गन्ना किसानों को प्रति कुंतल 15-25 रुपए अतिरिक्त मिल सकते हैं। गन्ना विकास और दुग्ध मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने किसानों के साथ बातचीत के दौरान इस बात के संकेत दिए हैं। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान आने वाले दिनों में किया जा सकता है।
गन्ना मंत्री ने कहा कि गन्ना किसान पैदावार की लागत बढ़ने की वजह से लगातार कीमतों में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सरकार गन्ना की कीमतों में इजाफा कर सकती है। हालांकि मंत्री ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि कीमतों में कितनी बढ़ोत्तरी की जाएगी। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि इस हफ्ते किसानों को सरकार की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

बता दें कि किसान गन्ने की एमएसपी को बढ़ाए जाने की मांग काफी समय से कर रहे है ।2016-17 में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद गन्ने की कीमत प्रति कुंतल 35 रुपए बढ़ाई गई थी। इससे पहले 305-315 रुपए की कीमत थी, जिसे बढ़ाकर 340-350 रुपए प्रति कुंतल कर दिया गया था। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भी गन्ने की कीमतों को बढ़ाकर 350-360 रुपए कर दिया गया।
इसके साथ ही योगी सरकार चीनी मिलों को भी राहत देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि गन्ने की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से चीनी मिलों पर इसका दबाव बढ़ सकता है लिहाजा उन्हें परिवहन में भाड़े पर 1-2 रुपए तक की राहत मिल सकती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
