उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केवल खेतों में काम करने वाले किसानों का ही नहीं बल्कि पशुपालन कर जीवन-यापन करने वालों किसानों का भी खासा ख्याल रख रही है। पशुपालन करने वाले किसानों को बकरी की 5 तरह की यूनिट लगाने पर अधिकतम 50 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है लेकिन यूपी सरकार ये लाभ पाने के लिए एक नया नियम लागू किया है। आइए जानते हैं क्या है वो नियम...

यूपी सरकार द्वारा पशुपालकों/किसानों को तभी ये सब्सिडी मिलेगी जब सरकार द्वारा शुरू किए गए भेड़-बकरी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेंगे। ये भेड़-बकरी प्रशिक्षण केंद्र इटावा और मथुरा में खोला गया है। जहां पर में पशुपालकों को प्रशिक्षण के साथ निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

किसान तक की रिपोर्ट के अनुसार इटावा मुख्य पशुपालन अधिकारी मनोज ने बताया कि यूपी का पहला भेड़-बकरी प्रशिक्षण केंद्र इटावा में खोला गया है। जहां पर भेड़-बकरी पालन की ट्रेनिंग के लिए आने वाले पशुपालकों के रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था भी की गई है।
इसके प्रशिक्षण के बाद उन्हें सर्टीफिकेट दिया जा रहा है। उन्होंने बताया जो लोग ये प्रशिक्षण नहीं लेंगे उनको सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा। अक्टूबर 2023 में इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत हुई थी, अब तक 470 के करीब किसान भेड़-बकरी का प्रशिक्षण ले चुके हैं।
बता दें प्रदेश सकरार राष्ट्रीय पशुधन मिशन यानी National Livestock Mission (एनएलएम) के तहत 100 से 500 बकरी की 5 तरह की यूनिट लगाने पर अधिकतम 50 प्रतिशत का अनुदान दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
