UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले 16 हजार श्रमिकों को इजराइल भेजने का फैसला किया है। पहले चरण में 10 हजार काम करने की इच्छुक निर्माण श्रमिकों की लिस्ट तैयार की गई है। इन वर्करों को जनवरी के अंत में भेजा जाएगा। निर्माण श्रमिकों को कम से कम 1 वर्ष अथवा 3 वर्ष तक सेवा अनिवार्य रूप से देनी होगी। उसके साथ ही कामगारों को अंग्रेजी भाषा बोलने लिखने और समझने का ज्ञान होना चाहिए।
श्रमिक और उसके परिवार के लोगों में इससे पूर्व इजराइल में काम ने किया हो। उसमें कामगारों को 1 लाख 38 हजार रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा 15 हजार रुपए प्रतिमाह बोनस और फंड भी मिलेगा। निर्माण श्रमिक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आने-जाने का किराया नहीं लगेगा। पासपोर्ट ना होने पर तत्काल बनवा सकते हैं।

श्रम विभाग के जरिए इजराइल पर जाकर कामगारों को अच्छी सैलरी पाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। निर्माण श्रमिकों को एनएसडीसी इंटरनेशनल के जरिए भेजा जाएगा। जाने की इच्छुक लोगों के पास काम का अनुभव होने के साथ ही हाई स्कूल तक शिक्षा भी जरूरी है। जबकि आयु सीमा 25 से 45 साल के बीच रखी गई है। जहां तक वेतन का सवाल है तो इसराइल जाने वाले निर्माण श्रमिकों को हर महा 6100 इजरायली न्यू शेकेल करेंसी मिलेगी। इसे यदि भारतीय मुद्रा में देखे तो करीब एक लाख 38 हजार रुपए होगी। जाने वालों को अपने रहने और चिकित्सा बीमा का पैसा खुद देना होगा।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इजराइल में काम करने के लिए निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता है। अगर कोई श्रमिक इजराइल में काम करने का इच्छुक है तो आवेदन श्रम कार्यालय में जमा करवा सकता है। सेरेमिक टाइल, प्लास्टरिंग, फ्रेमवर्क, शटरिंग, कारपेंटर, आयरन बेंडिंग आदि में जॉब है। इच्छुक श्रमिक जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications