UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि देश की आधी आबादी को सशक्त किए बिना हम भारत को सशक्त और समर्थ नहीं बना सकते हैं। इसके लिए हमें उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना होगा। सीएम योगी ने गोरखपुर में 1150 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण के एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही है।
इस दौरान सीएम योगी ने महिलाओं को स्वावलंबन का उपहार दिया। उन्होंने गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के परिसर में शनिवार को आयोजित समारोह में 1150 महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण किया।

आपको बता दें कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद मूल्यपरख शिक्षा के साथ ही समाज सेवा और स्वावलंबन के विभिन्न प्रकल्पों का भी एक सशक्त माध्यम है। परिषद द्वारा महिलाओं के लिए 3 जनवरी से सात दिवसीय सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसका औपचारिक समापन 9 जनवरी को महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर विद्यालय जंगल धूमड़ में हुआ।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
