World Economic Forum: स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर उत्तर प्रदेश का पवेलियन लगने जा रहा है। जिसके जरिए प्रदेश के औद्योगिक विकास, सांस्कृति झलक और आर्थिक विकास की यात्रा को वैश्विक पटल प्रदर्शित किया जाएगा। वैश्विक आर्थिक मंच पर यूपी की ओर से 'एक जिला एक उत्पाद' के प्रोडक्ट्स की भी प्रदर्शिनी लगाई जाएगी।
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम पर पहली बार उत्तर प्रदेश पैवेलियन प्रदर्शित होगी। इस सम्मेलन में यूपी के निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के अलावा वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह शामिल होंगे।

डब्ल्यूईएफ में यूपी के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसको लेकर पिछले हफ्ते पिकप भवन में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तैयारियों की समीक्षा की थी। बता दें कि विश्व आर्थिक मंच की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेगा। प्रतिनिधिमंडल में नंदी के अलावा वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल 14 जनवरी को दावोस पहुंचेगा।
स्विटजरलैंड के दावोस ये इकोनॉमिक सम्मेलन 14 से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए विश्व के कई देशों को उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक वैश्विक मंच उपलब्ध जा रहा है।
मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के पैवेलियन में उत्तर प्रदेश के कारोबारी माहौल व यहां की संस्कृति दोनों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। यूपी औद्योगिक विकास और कारोबारी सहूलियतों के लिए लागू की गई नीतियों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पैवेलियन में एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP) प्रभावी और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications