UP: किसान दिवस पर सीएम योगी ने 51 किसानों को दिए ट्रैक्टर, कहा- 'अन्नदाताओं के खाते में पहुंचे 60 हजार करोड़'

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह आजीवन समर्पित रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार चौधरी साहब के सपनों को साकार करने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान दिवस के अवसर पर यह बात कही। सीएम योगी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

51 किसानों को किए ट्रैक्टर वितरित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत 51 किसानों को ट्रैक्टर वितरित कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी ने किसान सम्मान दिवस-2023 पर आयोजित कृषकों कृषि उद्यमियों एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों के सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से आम आदमी और किसानों के जीवन में बदलाव की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से अन्नदाता किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करते हुए अब तक 15 किस्त उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। अकेले उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ किसानों के खाते में 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पहुंच चुकी है। यह राशि बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही है।

yogi aditynath

देश की समृद्धि का मार्ग खेत और खलियान से गुजरता

सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण बातें कही थी। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की। लेकिन किसान और कृषि पृष्ठभूमि के होने के नाते उनकी बहुत सारे मुद्दों पर स्पष्ट राय थी। उन्होंने कहा कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता है। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारतवर्ष की समृद्धि का मार्ग देश के खेत और खलियान से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार है। इसके लिए उन्होंने कई कार्यक्रम रिफॉर्म करने की दिशा में आगे बढ़ाएं।

अन्नदाताओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन का अभियान चलाया

सीएम योगी ने कहा कि बिचौलियों द्वारा किसानों के शोषण को बंद करने के लिए मंडी बिल पारित करने का कार्य हो, उत्तर प्रदेश में होर्डिंग अधिनियम को लेकर भूमिका हो या लघु सीमांत श्रेणी के किसानों के साढ़े तीन एकड़ के भूखंड को राजस्व के भुगतान से छूट दिलवाने का मामला हो, काम के बदले अनाज कार्यक्रम की शुरुआत हो या फिर राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण बैंक की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य हो। चौधरी चरण सिंह ने इन्हें किसानों के हित में किया। उन्होंने किसानों को इन कार्यक्रमों से जोड़कर अन्नदाताओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने के अभियान को आगे बढ़ाया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में किसान सम्मान दिवस की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2001 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में कार्यरत थी। उस दौरान चौधरी चरण सिंह के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए उनके जन्मदिन को किसान सम्मान दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय किया गया। आज यह अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। अच्छे प्रशासक और महान किसान नेता भी थे। आज उनकी जयंती पर उनके स्मरण को नमन करते हुए मैं प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों के अंदर हमने बदलते हुए भारत को देखा है। पहली बार देश के अंदर इस बात को महसूस किया गया है कि किस किसी भी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्यक्रम चल रहा है। वह हम सभी के सामने हैं।

किसानों को मिल रहा एमएसपी का लाभ

उन्होंने कहा कि किसानों की उपज को सुरक्षा की गारंटी देना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कार्यक्रम हो या प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत तक पानी पहुंचे। इसका प्रयास हो या अन्नदाता किसान को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़े। इसके लिए लागत का डेढ़ गुना दाम उन्हें दिलाने की पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अन्नदाता किसानों के हित में कई कदम उठाए गए हैं। आज किसानों को एसपी का लाभ मिल रहा है।

कृषि व्यवसाय घाटे का सौदा नहीं रहा

उन्होंने कहा की खेती को लाभकारी बनने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। साढ़े छह साल में 2.55 लाख गन्ना किसानों को भुगतान किया जा चुका है। डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। अब खेती घाटे का सौदा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है। मोटा अनाज के माध्यम से किसानों को संवार रहे हैं। यहां के अन्न को दुनिया में पहुंचाया जा रहा है। कृषि के हर सवाल का जवाब अब ऐप से देने जा रहे हैं। ड्रोन से खेत में दवा का छिड़काव होगा। इस पर काम हो रहा है। मार्केट में दम काम है तो उपज को वेयर हाउस में रखेंगे। इसे हर ब्लॉक में खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विकास दर को 3 गुना तक पहुंचाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के परिश्रम का ही परिणाम है कि विकास दर 9 फीसदी तक पहुंची है। इसे 3 गुना तक बढ़ाना है। इसके लिए हर तरह की खेती को बढ़ावा देना है। डीजल इंजन को सोलर देंगे। सब्सिडी बढ़ाएंगे। जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग करेंगे। गोवंश को आश्रय स्थल तक पहुंचाएंगे। हर गोवंश के लिए 1500 रुपए भी दिए जाएंगे। प्राकृतिक खेती का आधार गोवंश है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+