उत्तर प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग के निर्देश पर ठोस प्लान बनाया गया है। नकलचियों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से सशस्त्र बल की व्यवस्था की जा रही है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान पेपर लीक या किसी अन्य तरह की सिक्योरिटी ब्रीच की स्थिति ना हो इसके लिए सरकार ने पूरा प्लान तैयार किया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की मदद से व्यापक तैयारी की गई है।

सशस्त्र बल करेंगे स्ट्रॉन्ग रूम निगरानी
बोर्ड परीक्षा दौरान स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा बेहद कड़ी रहेगी ताकि पेपर लीक की संभावनाएं खत्म हो सकें। स्ट्रॉन्ग रूम और उत्तर पुस्तिका के कलेक्शन सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
लोकल इंटेलिजेंस यूनिट करेगी काम
संवेदनशील या अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) करेगी। वहीं केंद्र पर बाहर से नकल सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष की पेट्रोलिंग की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर लागू हो सकती है धारा 144
रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव ने कहा कि प्रशासन से अपील की गई है कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट को सामान्यतः बदला न जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों के पास आवश्यकतानुसार धारा-144 लागू करने सहित अन्य एहतियाती कदम उठाने पर भी चर्चा की गई है।
उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 55,25,290 छात्र पंजीकृत हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा के 29,47,325 छात्र और 12वीं बोर्ड परीक्षा के 5,77,965 छात्र शामिल हैं। प्रदेश भर में कुल 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
