UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन स्रोतों को प्रोत्साहन देने के लिए अधिकारियों को ग्रीन हाइड्रोजन नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने इस विषय की एक ड्राफ्ट पॉलिसी को देखते हुए कहा कि पॉलिसी को अंतिम रूप देने से पूर्व इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टेट होल्डर से भी परामर्श लिया जाए। ताकि निवेशकों और उपयोगकर्ताओं को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।
सीएम योगी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश भी गैर पारंपरिक ऊर्जा विकल्पों की और तेजी से बढ़े। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन एक स्वच्छ ऊर्जा होने के कारण नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक है। हमें इसे प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी पर काम करने वाली फर्मों को ज्यादा से ज्यादा इंसेंटिव देकर प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि इस क्षेत्र में इकाई लगाने वाली कंपनियों को भूमि की उपलब्धता के साथ स्टैम्प ड्यूटी में भी छूट दी जाएगी और उन्हें इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, कैपिटल और इंट्रेस्ट सब्सिडी सहित कई आकर्षक इंसेंटिव का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समय मौजूद ड्राफ्ट को पॉलिसी का अंतिम रूप देने से पहले देश के अलग-अलग राज्यों की संबंधित नीति का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए हैं।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को औपचारिक तौर पर मंजूरी दे चुकी है। सरकार ने साल 2021 के स्वतंत्रता दिवस पर इस मिशन की घोषणा की थी। आपको बता दें कि हाइड्रोजन प्रकृति में पाया जाने वाला बेहद आम तत्व है। जो अन्य तत्वों के साथ संयोजन में मौजूद है। इसके इस्तेमाल से प्रकृति को भी नुकसान पहुंचने से बचाया जा सकता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
