UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम के दर्शन करने का फैसला लिया है। हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत सीएम योगी लखनऊ से करेंगे। इसके लिए सरकार 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने जा रही है। योगी सरकार ने प्रदेश के 6 जिलों से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता ऑपरेटर का चयन किया है। यह ऑपरेशनल मोड पर हेली सर्विसेज सेवाएं प्रदान करेगा।
अयोध्या आने वाले राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी। योगी सरकार आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी यह सुविधा शुरू करेगी। सरकार हवाई यात्रा के जरिए श्रद्धालुओं को अयोध्या और राम मंदिर के दर्शन कराएगी। इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए पहले बुकिंग करानी होगी।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम के मुताबिक सीएम योगी ने राम भक्तों को हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराने की निर्देश दिए थे। इसी के तहत प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। यह सुविधा राम भक्तों और पर्यटकों को ऑपरेशन मॉडल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा राम भक्तों को राम मंदिर ऐरियल दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके लिए राम भक्त सरयू तट स्थित टूरिज्म गेस्ट हाउस के पास बने हेलीपैड से उड़ान भर सकेंगे।
हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट समेत प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों की हवाई सफर भी कराया जाएगा। हवाई सफर का अधिकतम समय 15 मिनट होगा। जबकि प्रति श्रद्धालु किराया 3539 रुपए तय किया गया है।
हवाई सफर के दौरान पांच श्रद्धालु हवाई यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। हेलीकॉप्टर की भर सीमा 400 किलोग्राम है। यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु अधिकतम 5 किलो के सामान के साथ सफर कर सकेगा। श्रद्धालु गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। यह दूरी 126 किलोमीटर की होगी। जिसे 40 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 11327 रुपए तय किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
