UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद लखनऊ से लोक भवन सभागार में प्रदेश में 1,100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण तथा लगभग 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवेदनशील सरकार विकास भी करती है, लोगों को सुरक्षा भी देती है, उनके लिए समृद्धि का द्वार भी खोलती है और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराती है। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड के साथ इसी लक्ष्य से कार्य कर रही है। आज 1,100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण हुआ है। शीघ्र ही इसे प्रदेश की सभी मॉडल उचित दर दुकानों के लिए लागू किया जाएगा। यह एक बहुत बड़ा कार्य है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 उचित दर विक्रेताओं को अन्नपूर्णा भवनों की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की और कुछ लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप राशन किट प्रदान की। कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद विभाग की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी। योगी ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को जमीनी धरातल पर उतरते हुए देख रहे हैं। आज बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर नागरिक को मिल रहा है। यही सुशासन है। सुशासन का यही मॉडल रामराज्य की अवधारणा भी है।
यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर का हब बनने जा रहा है: योगी आदित्यनाथ
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
