UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले दो साल में 50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे। इससे डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी। किसानों को खेतों में पानी लगाने में आसानी होगी। साथ ही आगरा में आलू शोध केंद्र बनने जा रहा है। इससे आलू किसानों को मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आगरा स्थित उनके पैतृक गांव बटेश्वर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 148 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है। जिस वक्त हमने बागडोर संभाली थी। तब यूपी की अर्थव्यवस्था देश में छठे स्थान पर थी। अब उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सुशासन है। विकास के साथ गांव की कनेक्टिविटी बढ़ी है। हवाई सेवा शुरू हो रही है। वर्ष 2017 में देश के पर्यटन में अब तीसरे स्थान पर था। आज कोई आसपास नहीं है। करीब 20 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को ऐसी सरकारों ने नुकसान पहुँचाया। स्थिर सरकारों की उपयोगिता पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने समझाई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में अस्थिरता के कारण रोटी के लाले पड़े हैं। जबकि हमारे प्रधानमंत्री मोदी पिछले साढ़े 3 साल से मुफ्त अनाज बांट रहे हैं। अटल जी ने मूल्य, आदर्श और प्रतिबद्धता से जनता की सेवा करना बताया। देश में विकास के बड़े कार्यक्रमों को लागू किया। सीएम ने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। किसान खेत पर नहीं जा पाए थे। विकास के पैसे की बंदरबांट होती थी। भगवान शिव के आशीर्वाद से यूपी की अर्थव्यवस्था को देश में नंबर एक करेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पावन जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत को राजनीतिक स्थिरता से उभरने का कार्य किया तथा देश की राजनीति में सुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान सबके सामने रखा। जनपद आगरा का बटेश्वर उनके पैतृक भूमि के रूप में जाना जाता है। यूपी से खास लगाव के कारण उन्होंने अपनी शिक्षा तथा कर्म भूमि के लिए उत्तर प्रदेश को चुना। सीएम योगी सोमवार को लोक भवन स्थित अटल जी की प्रतिमा के समक्ष रखे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विगत साढ़े 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। इसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में रखी थी। सीएम योगी ने कहा कि जिन आदर्शों और मूल्यों के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। प्रदेश सरकार उन मूल्यों और आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications