Bhoomi Pujan Ceremony in up: उत्तर प्रदेश में शुरू किए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की शुरूआत के लिए 19 फरवरी को भूमि पूजन का बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। एक साल पहले फरवरी 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए 38 लाख करोड़ के जो समझौते हुए उन्हें धरातल पर लाने के लिए ये भूमि पूजन समारोह आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंदिरा प्रतिष्ठान में ये कार्यक्रम आयोजित होगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: करेंगे। इस मौके पर 10 लाख करोड़ के 14 हजार एमओयू को लिया जाएगा।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में देश ही नहीं विदेश के निवेशकों को भी न्यौता भेजा गया है। इसके अलावा लखनऊ में 20 व 21 फरवरी को प्रदर्शनी का आयोजन नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि फरवरी 2013 में ये वैश्विक निवेशक सम्मेलन हुआ था जिसमें 33 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे, जो वर्तमान समय तक बढ़कर 38 लाख करोड़ रुपये तक हो गए हैं।
इन्हीं एमओयू को धरातल पर उतारकर उन पर कार्य शुरू किए जाने को लेकर ये भूमि पूजन समारोह 19 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां बृहद स्तर पर शुरू हो चुकी हैं।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम के संबंध में 23 जनवरी को एक बैठक हुई। जिसमें बताया गया चंदौली, हरदोई, अमेठी, बरेली, गोंडा और फतेहपुर ने निवेश का लक्ष्य 100 फीसदी पूरा कर लिया था। इन सभी शहरों में नंबर वन चंदौली है, जिसमें भूमि पूजन समारोह के लिए 20 हजार करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इसके तहत चंदौली ने 23 हजार करोड़ के 52 प्रोजेक्ट फाइनल हुए हैं।
इसके अलावा यूपीसीडा, यूपीडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, नोएडा अथाॅरिटी, यमुना अथाॅरिटी, गोरखपुर डेवलपमेंट अथाॅरिटी के 9.25 लाख करोड़ के करार में से 4.25 लाख करोड़ के करार का लक्ष्य भूमि पूजन समारोह के लिए दिया गया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
