उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में बेरोजगारी दर को कम करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। छोटे उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई है। जो भी उद्यमी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या फिर खेती किसानी से फायदा कमाना चाहते हैं वो प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के जरिए शिक्षित युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलती है।
प्रदेश में जो युवा खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं सरकार उन्हें कम ब्याज दर पर बैंक से लोन मुहैया करा रही है। प्रदेश की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं स्टार्टअप शुरू करने या फिर अपना बिजनेस शुरू करने के लिए योगी सरकार 25 लाख रुपए तक का लोन मुहैया करा रही है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। साथ ही आवेदक का कम से कम 18 वर्ष का होना जरूरी है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदनकर्ता के पास बैंक का खाता होना जरूरी है। बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और किसी भी बैंक ने उसे डिफॉल्टर घोषित ना किया हो।
इस योजना के तहत पात्र युवाओं को 25 लाख रुपए तक का लोन बैंक खाते में दिया जाता है। यह मुख्य रूप से उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए दिया जाता है। उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख जबकि सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन सरकार मुहैया कराती है। इस लोन पर 25 फीसदी तक की सब्सिडी भी मिलती है। यानि उद्योग क्षेत्र पर 6.25 लाख और सेवा क्षेत्र पर 2.5 लाख रुपए तक की मार्जिन मनी मिलती है। इस लोन के लिए आप सरकार की वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर लॉगिन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
