उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कृमि से होने वाली बीमारियों के खिलाफ एक मुहिम शुरू की है। योगी सरकार ने गुरुवार को प्रदेश को कृमि मुक्त बनाने के लिए 66 जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया है।

योगी सरकार जो प्रदेशवासियों को बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अलावा अब तक कोरोना, टीबी और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान संचालित कर चुकी है। वहीं अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नागरिकों को कृमि मुक्त बनाने के लिए 66 जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शुरू किया है।
उत्तर प्रदेश में शुरू किए गए इस कृमि मुक्त अभियान के तहत एक साल से 19 वर्ष तक के 8.66 करोड़ बच्चों एवं नवयुवकों को एल्बेन्डाजॉल टैबलेट खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत सरकार का निजी शैक्षणिक संस्थानों पर खासा फोकस रहेगा।
इसके अलावा कुछ जनपदों में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान में 10 फरवरी से एल्बेन्डाजॉल खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉ. मनोज शुक्ल ने योगी सरकार की इस योजना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया इस अभियान के तहत स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मदद से एक वर्ष से पांच वर्ष तक के रजिस्टर्ड बच्चों और 6 वर्ष से 19 वर्ष तक के स्कूल नहीं जाने वाले लड़के-लड़कियों को ये दवा खिलाई जा रही है।
इसके अलावा 6 वर्ष से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को उनके शिक्षकों के माध्यम से दवा का सेवन सुनिश्चित कराया जा रहा है. किशोर जुवेनाइल होम में प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से किशोरों को दवा खिलाई जा रही है। ये दवा बच्चों को चबा कर खानी होती है।


Click it and Unblock the Notifications