लखनऊ में अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार कमर कसने जा रही है। कुकरैल पुल पर कब्जा करके बसाए गए अकबर नगर प्रथम और द्वितीय पर जल्द ही बुल्डोजर चलाया जाएगा।
इसको लेकर शासन स्तर पर शनिवार को बैठक की गई। बैठक के दौरान इस बात के संकेत मिले हैं कि इन अवैध कब्जे की जगह को जल्द ही खाली कराया जाएगा।

बैठक के बाद मंडलायुक्त डॉक्टर रोशन जैकब, डीएम सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एलडीए उपाध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी सहित कई अधिकारियों की गाड़ी एलडीए प्राधिकरण के भवन के पास नजर आने लगी। बैठक के बाद एक हाई लेवल मीटिंग की गई, जिसमे विधि अनुभाग से अकबरनगर मामले से जुड़े दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है उनके अवैध निर्माण को जल्द से जल्द गिराया जाएगा। अकबरनगर प्रथम और द्वितीय में तकरीबन 1068 आवासीय अवैध निर्माण किए गए हैं, कई घर तो चार मंजिला तक बनाए गए हैं। ये निर्माण मदरसे के पास किए गए हैं।
वहीं अयोध्या रोड की बात करें तो यहां पर 101 अवैध शोरूम बने हैं। इन्हें भी जल्द गिराने की तैयारी की जा रही है। एलडीए ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि इन शोरूम को ध्वस्त किया जाए। हालांकि हाई कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी थी। लेकिन पिछले दिनों कोर्ट ने एलडीए को ऐसे अवैध निर्माण को गिराने की अनुमति दे दी है जिन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है।
हाई लेवल मीटिंग के दौरान विधि विभाग ने 122 याचिकाओं खंगाला, जिन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कई याचिकाओ में एक से अधिक लोग जुड़े हैं, लिहाजा इन लोगों की लिस्ट तैयार करने के बाद बचे हुए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।
हाई कोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमे इन लोगों ने खुद को गरीब बताया है लेकिन एलडीए ने हाई कोर्ट को 72 करोड़पतियों की लिस्ट सौंपी ही। जीएसटी और आयकर रिटर्न के आधार पर इन लोगों के बारे में पता चला है कि इन लोगों ने अवैध रूप से कुकरैल नदी पर कब्जा करके शोरूम, दुकान आदि बनाई है, जिससे इन लोगों को 15-20 लाख रुपए की आय प्रतिदिन हो रही है। सालाना तीन करोड़ रुपए तक के टर्नओवर की जानकारी इन दस्तावेजों के जरिए पता चली है।
यही नहीं अवैध शोरूम चला रहे इन लोगों के गोमती नगर में 5-6 बंगले हैं। जो कागज सामने आए हैं उसके अनुसार सम्राट फर्नीचर ने 2017-18 में 1.36 करोड़ रुपए 2018-19 में 2.54 करोड़ रुपए 2019-20 में, 2.15 करोड़ रुपए 2020-21 में, 1.58 करोड़ रुपए 2021-22 में, 1.94 करोड़ रुपए 2022-23 में, 2.29 करोड़ रुपए का टर्नओवर इस वित्त वर्ष में फाइल किया है।
वहीं एमएस ट्रेडर्स के मोहम्मद शखील का वार्षिक टर्नओवर 1 से 2 करोड़ के बीच है। एलाइट वुडेन, रेहान स्टील्स सहित 101 से अधिक कारोबिरायों का वार्षिक टर्नओवर 1-3 करोड़ के बीच है।


Click it and Unblock the Notifications