खाद की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रही है। प्रदेश सरकार की ओर से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि अगर रबी की फसल के मौसम में कोई भी खाद की जमाखोरी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने इस बाबत सभी जिला मजिस्ट्रेट को हाल ही में सख्त सर्कुलर जारी किया है, जिसमे कहा गया है कि खाद की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई भी तय कीमत से अधिक के दाम पर खाद को बेचता है तो इसकी जानकारी दी जाए। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि खाद के साथ कोई भी दूसरी चीज नहीं बेची जाए।

चतुर्वेदी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया गया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि पर्याप्त खाद मौजूद है, ना सिर्फ फुटकर बल्कि थोक विक्रेता के पास भी बफर स्टर होना चाहिए। दरअसल यूरिया की मांग में किसानों की ओर से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। किसान इसका इस्तेमाल गेहूं, गन्ना, आलू की खेती के दौरान इस्तेमाल करते हैं। जिसके बाद सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है।
मौजूदा समय में प्रति दिन यूरिया की मांग 43000 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। ज्वाइंट डायरेक्टर फर्टिलाइजर एके पाठक ने कहा कि यह ऐसा समय है जब किसानों को यूरिया की सबसे अधिक जरूरत होती है, जिसकी वजह से खाद की बिक्री निर्बाध होनी चाहिए। इसके लिए मुख्य रूप से थोक विक्रेताओं के पास स्टॉक को सुनिश्चित करना है। यहां से किसी भी तरह की गड़बड़ी होनी चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
