उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही वाराणसी के 25000 घरों की छत पर हाई वोल्टेज सोलर रूफटॉप लगाने जा रही है। प्रदेश सरकार अगले दो महीने में इन सोलर पैनल को लगाएगी। ग्रीन एंड संस्टेनबल एनर्जी को को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार यह कदम उठा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हाल ही में यूपी सरकार को पत्र लिखा गया था और इसकी इच्छा जताई गई थी कि वाराणसी में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जाए। प्रदेश और केंद्र सरकार इसके लिए 150 और 75 करोड़ रुपए की सब्सिडी देगी ताकि वाराणसी में 25 हजार घरों में सोलर पैनल लगाए जा सके।

यूपीनेडा के डायरेक्टर अनुपम शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमने इसके लिए पहले ही रणनीति तैयार कर ली है ताकि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सके। पीएमओ की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार को लिखे गए पत्र के बाद हम वाराणसी में दो महीने के भीतर इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
लोगों की घरों की छत पर ग्रिड सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम में लोगों को सरकार की ओर से अच्छी सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी ताकि लोग अपने घर की छतों पर सौलर पैनल लगवा सके और सूरज की सीधी धूप से बिजली बन सके। इन घरों में जो भी अतिरिक्त बिजली बनेगी उसे वापस ग्रिड के पास भेज दिया जाएगा। अतिरिक्त बिजली का उपभोक्ताओं को उनके बिल में रियायत मिलेगी। फिलहाल वाराणसी में 664 रूफटॉप कंज्यूमर हैं, जिसमे से 588 स्थानीय निवासी हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
