उत्तर प्रदेश सरकार इजराइल जाने वाले श्रमिकों को अच्छी सैलरी दिलाने की तैयारी कर रही है। इजराइल और भारत सरकार के बीच जो अनुबंध हुआ है उसके तहत हर महीने एक लाख 37 हजार रुपए वेतन श्रमिकों को मिलेंगे। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए परीक्षा इजराइल के परीक्षक लेंगे। लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमे तकरीबन 10 हजार श्रमिक भाग लेंगे।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक कुणाल सिंल्कू ने बताया कि जिन श्रमिकों को इजराइल भेजा जाएगा उसमे मुख्य रूप से शटरिंग, कारपेंटर, आयरन वेल्डिंग, सिरेमिक टाईल, प्लास्टरिंग सहित अन्य काम करने वाले श्रमिक शामिल हैं। इसके लिए इन श्रमिकों को पहले व्यवसायिक प्रशिक्षण भी मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए जो भी श्रमिक इच्छुक हैं वो विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर बी इससे संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी आसानी से हासिल कर सकते हैं।

आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि श्रमिकों की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ इसको लेकर समीक्षा बैठक की गई है। इस दौरान विभाग के कई संबंधित अधिकारी मौजूद थे। जिसमे संयुक्त निदेशक सत्यकांत, मंडल संयुक्त निदेशक सहित अन्य अधिकारी यहां बैठक में मौजूद थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
