उत्तर प्रदेश में हर घर बिजली पहुंचाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। लोगों को ना सिर्फ 24 घंटे बिजली बल्कि सस्ती बिजली उपलब्ध कराने पर भी सरकार का ध्यान है।
सरकार की ओर से किसानों के लिए एक तरफ जहां मुफ्त में सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। तमाम निजी नलकूपों पर मुफ्त बिजली की सौगात दी है। सरकार के इस कदम से किसानों को ना सिर्फ मुफ्त में सिंचाई के लिए बिजली मिल रही है बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।

इसी तरह से यूपी के बनारस को प्रदेश सरकार सोल सिटी बनाने का अभियान चला रही है। सरकार के इस अभियान से लोगों के पैसे और बिजली दोनों की बचत होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी हो रहा है। वाराणसी में हर घर सोलर योजना के तहत सरकार ने महज ढाई महीने में 25 हजार से अधिक सोलर कनेक्शन लगा दिए। इससे लोगों के लाखों रुपए बच रहे हैं।
इसी तर्ज पर योगी सरकार पूरे प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों के घर में सोलर प्लांट लग जाए और लोगों को ना सिर्फ सस्ती बिजली मिले बल्कि पर्यावरण भी संरक्षित हो। यूपी सरकार की ओर से इसके लिए अच्छी सब्सिडी भी दी जा रही है।
गर्मी में एसी-कूलर और सर्दियों में हीटर-ब्लोवर के इस्तेमाल की वजह से बिजली का बिल आपकी जेब पर भारी पड़ने लगता है। ऐसे में आपको हजारों रूपए का बिजली का बिल भरना पड़ता है। आपको इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार खास योजना लेकर आई है।
इस योजना का नाम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली। इस योजना के तहत आप अपने घर पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं और इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों की तरफ से आपको सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है।
यूपी सरकार की ओर से इस योजना को काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस योजना के तहत आवासीय उपभोक्ता को 2KW, 3KW, 4KW, 5KW के सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने में केंद्र और यूपी सरकार की ओर से सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। ऐसे में अगर आप भी इस सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
बता दें 2 किलोवाट के प्लांट के लिए केंद्र की ओर से 60 हजार और यूपी सरकार की ओर से 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है। यानि 70 फीसदी सब्सिडी सरकार की ओर से आपको मिलती है और बाकी की लागत आप 1000 रुपए की मासिक किश्त से 4 वर्ष के भीतर जमा कर सकते हैं।
2 किलोवाट के प्लांट के लिए 200 स्क्वॉयर फीट की जगह की जरूरत होगी। वहीं 3 किलोवाट से लेकर 5 किलोवाट पर केंद्र 78 हजार और राज्य सरकार 30 हजार की सब्सिडी देती है। प्लांट की अनुमानित लागत की बाद करें तो प्रति किलोवाट का खर्च तकरीबन 60 हजार रुपए आता है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आप https://www.pmsuryaghar.gov.in/consumerLogin पर क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको अपने राज्य को चुनने के बाद, जिला चुनना है। जिस कंपनी की ओर से आपके घर में बिजली का कनेक्शन है उसे चुनना है, इसके बाद अपना अकाउंट नंबर दर्ज करके मोबाइल नंबर दर्ज करना है। जिसके बाद आप मोबाइल नंबर से लॉगिन करके कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद आपके घर पर रजिस्टर्ड डिस्कॉम की ओर से सोलर पैनल लगा दिया जाएगा। कनेक्शन लगने के बाद प्लांट की डिटेल के साथ आपको मीटर के लिए आवेदन करना होगा। इसकी बाद सर्वेक्षण होगा और रिपोर्ट लगने के बाद आपके बैंक खाते में 30 दिन के भीतर पैसा आ जाएगा। ध्यान रहे कि आपके घर पर उतने ही किलोवाट का सोलर कनेक्शन लग सकता है जितने किलोवाट का कनेक्शन आपके यहां पहले से उपलब्ध है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
