उत्तर प्रदेश में निवेश को लगातार नई रफ्तार मिल रही है। आज हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में ईवी सेक्टर में यूपी ने 6000 करोड़ रुपए के निवेश के एमओयू साइन किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि EV सेक्टर में 6000 करोड़ के निवेश के MoU 'नए उत्तर प्रदेश' को EV विनिर्माण का केंद्र बनाएंगे, जिससे यहां के लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। ये ई-वाहन प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई नीतिगत सुधार किए हैं। देश का सबसे बड़ा सिंगल विंडो सिस्टम 'निवेश मित्र' पोर्टल उत्तर प्रदेश के पास होना महाराज जी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सेवा मित्र पोर्टल स्टार्टअप के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।

सरल, सुगम एवं सुरक्षित निवेश प्रक्रियाओं के कारण आज 'नया उत्तर प्रदेश' निवेशको एवं उद्यमियों का सबसे पसंदीदा गंतव्य स्थल है। यही नहीं उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में अग्रणी है। जीबीसी 4.0 में 10 लाख करोड़ से अधिक की निवेश परियोजनाएं यहां Ease of Living को प्रगति व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और गति प्रदान करेंगी।
विकसित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण का कार्य सतत जारी है। देश में घोषित दो डिफेंस कॉरिडोर्स में से एक कॉरिडोर, उत्तर प्रदेश में ही विकसित किया जा रहा है। रक्षा क्षेत्र में भी 'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश' अपनी नई पहचान बना रहा है। 6 डोमेस्टिक और 05 इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ बहुत शीघ्र उत्तर प्रदेश 21 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।
अपनी फिल्म नीति में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में वेब सीरीज बनाने, फिल्म लैब व स्टूडियो खोलने पर एक करोड़ से तीन करोड़ 25 लाख तक के अनुदान की व्यवस्था की है। प्रदेश में फिल्म उद्योगों के विस्तार के साथ ही क्षेत्रीय कलाकारों हेतु नए अवसर सुनिश्चित किए हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications