उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार समाज के हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजना चला रही है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लाखों की संख्या में लोगों को मिल रही है। प्रदेश में पेंशन योजना से लेकर दुर्घटना बीमा तक दिया जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी के लिए यूपी सरकार योजना चला रही है। इस क्रम में गरीब बच्चों के लिए श्रमिक विद्या योजना भी चलाई जा रही है। इस योजना के तहत लड़कों को हर महीने 1000 रुपए और लड़कियों को 1200 रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना का मकसद अनाथ, गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है।
यूपी में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिनके मां-बाप नहीं है, अपाहिज हैं या फिर अनाथ हैं। जिसकी वजह से इन बच्चों ने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया है। मजबूरन इन बच्चों को मजदूरी करनी पड़ती है। यही वजह है कि समाज में इन बच्चों को फिर से स्कूल भेजने और शिक्षा देने के मकसद से योगी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
यूपी सरकार कक्षा 8 से लेकर 10वीं तक पढ़ाई करने वाले छात्रों को पहले से ही 6000 रुपए दे रही है। इस योजना के तहत 20 जिलों के 2 हजार बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रदेश सरकार की इस स्कीम से जुड़ने के लिए मुख्य पांच श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इस योजना का लाभ उन बच्चों को ही मिलेगा, जिनके माता, पिता या दोनों की मौत हो गई है। माता और पिता में से कोई भी स्थाई रूप से विकलांग है तो भी उनके बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। माता या पिता में से कोई असाध्य बीमारी से ग्रसित हो और उसके पास कोई जमीन ना हो तो भी सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए यूपी सरकार की वेबसाइट https://www.bsvy.in/Home/Index#DVAboutUS पर लॉगिन करके रजिस्टर किया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
