UP Atal Residential Schools: उत्तर प्रदेश का कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित ना रहे इसके लिए योगी सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इसके साथ ही कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों और राज्य के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए योगी सरकार अटल आवासीय विद्यालय संचालित कर रही है। इन स्कूलों में अगले सत्र के लिए एडमीशन प्रक्रिया तेज की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में मंडल स्तर पर शुरू किए अटल आवासीय विद्यालयों को शुरू करने का प्रदेश सरकार का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा उपलब्ध करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के सभी मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का शुभारंभ किया था। इस स्कूल के अब दूसरे शैक्षणिक सत्र के लिए एडमीशन प्रक्रिया सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद तेज की जा चुकी है।
आगामी सत्र के लिए कई मंडलों में या तो आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है या फिर कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी। अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश के आग्रह पर शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि अधिक से अधिक आवेदन के साथ ही छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए भी कहा जाय।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के उपसचिव शमीम अख्तर जो उत्तर प्रदेश में अटल आवासीय योजना का संचानन कर रहे हैं, उन्होंने बताया "इस योजना के तहत बच्चों को स्कूल के साथ आवासीय सुविधा दी जा रही है। यूपी के अटल आवासीय विद्यालयों में इच्छुक बच्चों का सलेक्शन एडमीशन परीक्षा के आधार पर किया जाता है।"
उन्होंने बताया "आगामी सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने वाली है। अधिकांश मंडलों में आवेदन की तारीख समाप्त हो चुकी है। वहीं इन स्कूलों में एडमीशन के लिए लखनऊ मंडल में 6 फरवरी तक, बस्ती मंडल में 15 फरवरी तक, प्रयागराज मंडल में 5 फरवरी तक, देवीपाटन मंडल में 2 फरवरी तक और गोरखपुर मंडल में 3 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।"
उपसचिव शमीम अख्तर ने बताया "शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रत्येक विद्यालय में क्लास 6 में 140 बच्चे तथा क्लास 9 में 140 बच्चे यानी कुल मिलाकर 280 बच्चों को एडमीशन दिया जाएगा। जिसमें बालक-बालिकाओं का प्रतिशत 50-50 रखा जाएगा। सभी मंडलों में मंडल स्तरीय समिति परीक्षाओं की तारीख तय कर दी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
