अगर आप घर की छत पर आने वाले सूर्य की रोशनी से पैसा कमाना चाहते हैं तो ये सरकार आपको ये सुनहरा मौका दे रही है। आपके दिमाग में अब ये सवाल उठा रहा हो कि सूर्य की रोशनी से कैसे पैसे कमाए जा सकते हैं? तो इसका जवाब है कि घर की छत पर आने वाली सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पादन करके। जानिए सरकार की पूरी योजना क्या है? इसके लिए सरकार की आप कैसे आप मदद ले सकते है।

घर की छत पर उत्पन्न की गई सौर ऊर्जा के जरिए नलकूप चलाकर और बिजली बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने यहां ग्रिड प्रणाली का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराना होगा। जिसके लिए सरकार मदद कर रही है।
दरअसल केंद्र सरकार सौर ऊर्जा को विस्तार देने के लिए सौर ऊर्जा को विस्तार देने के लिए बजट बढ़ाया है और सौर्य ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 90 फीसदी अनुदान दे रही है।
जिसकी बदौलत घर की छत पर लोग सूर्य की रोशनी से बिजली का उत्पादन कर सकेंगे और अतिरिक्त बिजली ग्रिड को देंगे। वहीं सूर्य की रोशनी ना होने पर जो बिजली आप ग्रिड को दे चुके हैं, उसके बदले आपको बिजली मिल जाएगी।
इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके साथ ही कुल लागत का 10 फीसदी रकम जमा करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इसके 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
सरकार का इस योजना के तहत जिले में 2023-24 में 70 प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा समय में जिलों में ऐसे 35 प्लांट स्थापित हो चुके हैं और इसके बाद जो सरकार के पास आवेदन आ रहे हैं, उनके संयंत्र 2024-25 में स्थापित होंगे।
बता दें सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत एशिया में तीसरे पर विश्व में चौथे स्थान पर आता है। नेडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन किलोवाट तक के संयंत्र स्थापित करने के लिए 14,588 रुपये अनुदान दिया जाता है। नया बजट लागू होते ही 18,000 रुपये प्रति किलोवाट अनुदान मिलेगा। .
कितना आएगा कुल खर्च
इस योजना के तहत 6,23,909 रुपये का सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाकर 7.5 हार्सपावर का नलकूप का मोटर चला सकेंगे। इसके लिए 62,391 रुपये जमा करने होंगे बाकी धनराशि केंद्र और राज्य सरकार अनुदान के रूप तहत देगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
