UP Old Age pension Scheme: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार इस बार के बजट पर राज्य की बेटियों और महिलाओं पर जमकर मेहरबान नजर आई। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ महिलाओं को दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन और पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन का बजट बढ़ाया है।

सीएम योगी ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए 7377 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं वहीं निराश्रित महिलाओं के भरण पोषण के लिए 4073 करोड़ रुपये की व्यवस्था इस बजट में की है।
वृद्धावस्था पेंशन योजना का बढ़ाया बजट
बता दें यूपी की योगी सरकार की इस योजना का लाभ 55 लाख वरिष्ठ नागरिकों को मिल रही है। उन्हें वृद्धावस्था पेंशन के तहत 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। वृद्धावस्था पेंशन के लिए इस बार के यूपी बजट में 7377 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं पिछले बजट की जाए तो इस बार तब 7 हजार 248 रुपये आवंटित किए गए थे। यानी कि इस बार योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 29 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्रता
वृद्धा पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को पेंशन का लाभ मिलता है। हालांकि इस इसके लिए शर्त है कि इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों के 60 पार लोगों को मिलेगा जिन शहरी परिवारों की आय 56,460 रुपये प्रति वर्ष है और गांव में रहने वाले बुजुर्ग की आय 46,080 रुपये प्रति वर्ष है या उससे कम है, इस योजना के तहत पेंशन के पात्र होंगे। इसके अलावा यूपी के रहने वालों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।
कितनी मिलती है धनराशि, कौन देता है फंड?
यूपी सरकार की इस योजना के तहत 60 साल से 79 साल के बीच के बुजुर्ग व्यक्तियों को प्रति माह 1000 रुपये की पेंशन दे रही है। जिसमें 800 रुपये की धनराशि यूपी सरकार और बाकी 200 रुपये केंद्र की मोदी सरकार की ओर से दिया जाता है। इसके अलावा 80 साल से अधिक वर्ष के बुजुर्गों को भी 1000 रुपये ही दिए जाते हैं लेकिन उसमें 500 रुपये केंद्र और 500 रुपये यूपी सरकार की ओर से दिया जा रहा है।
वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए कैसे करें अप्लाई
इस पेंशन योजना का लाभ आज राज्य के नागरिक उठा सके इसके लिए यूपी सरकार ने एक पोर्टल भी डेवलप किया है। वृद्धा पेंशन योजना के लिए आप https://sspy-up.gov.in लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस वेबसाइड पर मौजूद फॉर्म को भर कर पेंशन के लिए अप्लाई करना होगा।
आवेदन के लिए जरूरी होंगी ये चीजें?
आवेदन के समय आपको पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक डिटेल और आय प्रमाण पत्र इस फार्म के साथ अटैच करना होगा। हालांकि ये सभी जानकारी सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध है। अपकी अप्लीकेशन और अन्य दस्तावेज की पहले पड़ताल होगी, इसके बाद स्वीकृति मिलने के बाद आवेदक को पेंशन का लाभ मिल सकेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
