किसानों की आय को बढ़ाने के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार दलहन फसलों की खेती करने वाले किसानों को दलहनी फसल योजना के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग बीज पर अनुदान दे रही है। ऐसे में किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।
रायबरेली के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के सहायक कृषि विकास अधिकारी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि दलहनी फसल की खेती करने वाले किसानों को प्रदेश सरकार राजकीय कृषि केंद्र से ग्रीष्मकालीन मूंग के बीच खरीदने पर 50 फीसदी की छूट दे रही है।

किसानों को यह राशि डीबीटी के जरिए दी जा रही है। ऐसे में जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हे इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर अपनी रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
गौर करने वाली बात है कि बड़ी संख्या में रायबरेली के किसान मूंग की खेती करती हैं। यही वजह है कि शिखा और सम्राट मूंग की दो उन्नतशील किस्म हैं। यहां की मिट्टी के लिए यह फसल काफी सुलभ मानी जाती है, यही वजह है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती किसान करना चाहते हैं।
जो किसान इस अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं वो कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद वो यहां से बीज खरीद सकते हैं। दलहनी योजना के तहत उन्हें मूंह के बीज पर 50 फीसदी का अनुदान सरकार की ओर से मुहैया कराया जाएगा। हालांकि जो किसान पहले से रजिस्टर हैं उ्न्हें फिर से रजिस्टर नहीं कराना होगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
