कृषि में तकनीक को बढ़ावा देकर किसानों की आय को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कई कदम उठा रही है। सरकार का प्रयास है कि तकनीक के जरिए ना सिर्फ किसानों की मेहनत को कम किया जाए बल्कि फसल की लागत को भी कम किया जाए, जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो। कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से किसानों की पैदावार में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
यही वजह है कि प्रदेश सरकार किसानों को कृषि उपकरण मुहैया करा रही है। इसके लिए किसानों को सरकार सब्सिडी भी दे रही है। यही नहीं कृषि उपकरण बैंक जैसी योजनाओं का भी संचालन किया जा रहा है। कई बार किसान महंगे उपकरण नहीं खरीद पाते हैं, ऐसे में सरकार इसके लिए किसानों की मदद करती है और उन्हें किराए पर इन उपकरणों को मुहैया कराती है ताकि वो इसके इस्तेमाल से पैदावार को बढ़ा सकें।

प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। सरकार की इस योजना का लाभ मुख्य रूप से कृषि में आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। साथ ही किसानों को कृषि उपकरणों के बारे में जागरूक करना है। छोटे और सीमांत किसानों की संख्या काफी अधिक है, ऐसे में ये किसान इन उपकरणों को खरीद नहीं पाते हैं, यही वजह है कि सरकार की ओर इन किसानों को मदद की जा रही है।
सरकार की ओर से पावर थ्रेशर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, आलू खुदाई मशीन, डिस्क जुताई मशीन, हल आदि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। इनके इस्तेमाल से किसानों की उत्पादकता बढ़ती है और लागत में कमी आती है।
सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आप कृषि विभाग की वेबसाइट https://http//upagriculture.com/ पर लॉगिन कर सकते हैं। यहां आप कृषि यंत्रों में सब्सिडी के विकल्प पर जाएं और टोकन जेनरेट करें, इसके बाद आपको सब्सिडी मिल जाएगी। इस सब्सिडी के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंड डिटेल, जमीन से जुड़े कागज, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र देना होगा। ध्यान देने वाली बात है कि किसान किसी अन्य सब्सिडी योजना का लाभ ना ले रहे हों।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
