उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रजिस्ट्री में होने वाली धांधली को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार अब लोगों को उनके घर के आस-पास ही रजिस्ट्री की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए नए उप निबंधक ऑफिस खोलने की तैयारी है। जल्द ही लोग ऑनलाइन रजिस्ट्री भी करा पाएंगे, जिससे कि धांधली को रोका जा सके।
इस स्कीम को लागू करने के लिए डीएम स्तर पर सीमाओं के निर्धारण का कार्य किया जा रहा है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही है। तकरीबन 100-150 गांव और शहरों में वॉर्ड के हिसाब से ऑफिस बनाए जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश सरकार शहरों का दायरा नए सिरे से तय करने की तैयारी कर रही है। नई नगर पंचायतों के साथ शहरों में कई गांव को भी शामिल किए जाने की तैयारी है।

ऐसे में लोगों को अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। नए उप निबंधक ऑफिस खोले जाएंगे, जहां पर आसानी से लोग अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकेंगे और किसी भी तरह की धांधली को रोका जा सकेगा। नए उप निबंधक ऑफिस में ऑनलाइन सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
चित्रकूट, सुल्तानपुर आदि शहरों में उपनिबंधक ऑफिस खोले भी जा चुके हैं। सीमाओं के निर्धारण का काम यहां हो चुका है। इन दफ्तरों में अतिरिक्त प्रभार भी दिया जा चुका है। साथ ही स्थायी तैनाती को जल्द ही किए जाने की तैयारी हो रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
