अयोध्या में राम लला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुई योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार इसके लिए होटल और प्रॉपर्टी टैक्स को कम करने की तैयारी कर रही है।
सरकार ने होटलों को उद्योग का दर्जा देकर इसपर लगने वाले गृहकर को कम करने का फैसला लिया है। गौर करने वाली बात है कि सामान्य गृहकर की तुलना में होटलों से छह गुना अधिक टैक्स लिया जाता है। लेकिन सरकार के फैसले के बाद इस टैक्स को कम करके तीन गुना ही कर दिया जाएगा। जिससे प्रदेश सरकार को पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

इस बाबत कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। संबंधित विभाग को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन की मंजूरी मिल गई है। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में गृहकर की तुलना में चार सितारा से कम रेटिंग वाले होटलों से पांच गुना अधिक टैक्स लिया जाता है। वहीं चार सितारा और उससे अधिक रेटिंग वाले होटलों से छह गुना अधिक टैक्स वसूला जाता है। जिन होटलों में बार की सुविधा होती है, फिर वह किसी भी श्रेणी के हों उनसे छह गुना अधिक टैक्स लिया जाता है।
इसके साथ ही अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए भी प्रदेश सरकार अहम कदम उठा रही है। इसके लिए नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसे अमृत योजना के तहत लगाया जाएगा। जिसपर कुल 365.89 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नगर विकास के इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन की मंजूरी मिल गई है। वहीं प्रदेश की ग्रामीण सड़कों को भी बेहतर करने के लिए सरकार ने नीति में बदलाव किया है। अब ग्रामीण सड़कों का हर पांच साल के बाद मरम्मत कराया जाएगा, पहले यह 8 साल के बाद होती थी।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications