उत्तर प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का 19 फरवरी से आयोजन होने जा रही है। इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में तकरीबन 1.50 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की योजना है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानि यूपीसीडा की इसमे भूमिका काफी अहम होने वाली है।
जीबीसी के लिए तय लक्ष्य के तकरीबन 15 फीसदी निवेश को यूपीसीडी के जरिए ही जमीन पर उतारा जाएगा। इसमे कई बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं, जिनसे धरती पर उतारने से प्रदेश के जिलों की तस्वीर बदल जाएगी। प्रदेश में इन निवेश से ना सिर्फ रोजगार का सृजन बड़े पैमाने पर होगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मॉल्स, इंडस्ट्रियल पार्क, फूड प्रोसेसिंग जैसे बड़े सेक्टर में निवेश होगा। इसमे कई परियोजनाओं चंदौली, ललितपुर, बस्ती, एटा, बुलंदशहर, अमेठी, मुरादाबाद, झांसी में लगेंगी।
जिससे इन जिलों की आर्थिक गतिविधि बढ़ेगी और इन शहरों में नई संभवानाओं का सृजन होगा। यूपीसीडा ने पिछले वर्ष फरवरी माह में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू साइन किए थे। इसमे से तकरीबन 1.5 लाख करोड़ के प्रस्तावों को जमीन पर उतारा जा रहा है।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए पूर्वांचल के चंदौली में 7 हजार करोड़ रुपए के सॉलिड प्लाई प्राइवेट लिमिटेड इंटीग्रेटेड टाउनशिफ का निर्माण होने जा रहा है। इस परियोजना को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। यह परियोजना 333 एकड़ में बनेगी। इसके जरिए 6 हजार रोजगार का सृजन होगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
