उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की सरकार कई कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ना सिर्फ अध्यात्म बल्कि हेरिटेज साइट को भी विकसीत कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2800 करोड़ की लागत से 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में पर्यटन को नए आयाम देने हेतु आज लखनऊ में ₹2,800 करोड़ लागत की 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। डबल इंजन की सरकार किसी एक जनपद में नहीं, बल्कि सभी 75 जनपदों, 403 विधान सभा क्षेत्रों में किसी न किसी पर्यटन केंद्र को व्यवस्थित रूप से विकसित कर रही है। प्रदेश वासियों को बधाई!

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आपको नया उत्तर प्रदेश देखने को मिल रहा है। जब सरकार की नीयत साफ होती है, सरकार की गति में स्पीड होती है तो उसके परिणाम भी हम सबकों देखने को मिलता है। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, सरकार की नीयत को दर्शाती है।
जिस प्रदेश में पहले कोई आना नहीं चाहता था, आज उस प्रदेश में हर कोई आना चाहता है। हम जब सरकार में थे तो हमारा लक्ष्य था कि जितनी प्रदेश की आबादी है उतने पर्यटक प्रदेश में आने चाहिए। आज हमे खुशी है कि आज उससे अधिक पर्यटक प्रदेश में आ रहे हैं।
जिस उत्तर प्रदेश के बारे में यह था कि वहां जाएंगे तो उपद्रव हो जाएगा, लेकिन आज उत्तर प्रदेश ने साबित किया है कि यह उत्सव की भूमि है। जिस यूपी के बारे में कहा जाता था कि अराजकता है, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसे आस्था में बदला है। यूपी को देश के विकास का ब्रेकर है, लेकिन अब यूपी ब्रेकर नहीं बल्कि देश के विकास का ब्रेकथ्रू है। यूपी संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक बना हुआ है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
