उत्तर प्रदेश में विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रदेश सरकार निवेश को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2018-19 और 2022-23 के बीच रिकॉर्ड 4.41 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नया निवेश किया गया है। इसमे 2.65 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं पूरी हो चुकी है जबकि इन परियोजनाओं से बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं को नौकरी मिली है।
एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद ने जैविक उत्पादकों और विपणन एजेंसियों के परिसंघ के साथ साझा रूप से अध्ययन किया है। इसकी रिपोर्ट को जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि प्रदेश में पिछले चार सालों में 4.41 लाख करोड़ रुपए नई निवेश परियोजनाएं आई हैं। परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर डीएस रावत ने कहा कि इसमे 2.65 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है।

अध्ययन के मुताबिक निजी क्षेत्र की ओर से निवेश परियोजनाएं 2.17 लाख करोड़ रुपए की थीं। 2022-23 में बकाया कुल निवेश परियोजनाएं 6.81 लाख करोड़ रुपए की थीं। जिसमे से 3.97 लाख करोड़ रुपए की चार परियोजनाओं का काम चल रहा है। वर्ष 2022-23 में निजी क्षेत्र की ओर से निवेश की परियोजनाओँ की बात करें तो इसमे रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। 2022-23 के दौरान बैंकों के द्वारा कर्ज वितरण में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है।
इस दौरान कुल बैंक ऋण 7.55 लाख करोड़ रुपए का था। 2021-22 में यह 6.46 लाख करोड़ रुपए का था।


Click it and Unblock the Notifications