उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को लेकर नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के योजना भवन में आयोजित इस बैठक में नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव और फाइनेंस सेक्टर की कंसल्टिंग कंपनी डेलॉयट के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कंपनी और नियोजन विभाग के अधिकारियों ने आर्थिक परिवेश की वर्तमान स्थिति और संभावित भावी परिणाम के बारे में विस्तार के साथ चर्चा की। इस बैठक को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बीते छह सालों में नियोजित प्रयासों की बदौलत उत्तर प्रदेश राज्य की अर्थव्यवस्था वर्तमान समय में सार्वकालिक सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है।
यूपी सीएम योगी ने इस बैठक में बताया कि वर्ष 2021-22 में प्रदेश की कुल जीडीपी 16.45 लाख करोड़ थी जो आज 2022-23 में 22.58 लाख करोड़ से अधिक हो चुकी है। वहीं राष्ट्रीय आय में उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत का योगदान रहा है। सीएम ने कहा यूपी आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है।
बैठक में मौजूद अधिकारियों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा
हमारी नियत साफ है और लक्ष्य स्पष्ट, सही नीति, सटीक क्रियान्वयन से पूरा होगा 1 ट्रिलियन का लक्ष्य।
इसके साथ ही सीएम ने बताया कि फसल विविधीकरण एवं बेहतर सप्लाई चेन मैनेजमेंट और बेहतर करने की आवश्यकता है। सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में राज्य एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच चुकी है।
सीएम योगी ने बताया वार्षिक प्रगति दर 12.80 फीसदी के साथ अंडा उत्पादन में सर्वाधिक प्रगति करने वाला तीसरा राज्य है। सीएम ने प्रदेश की इस प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
