उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ बारादरी में आयेाजित ग्रामश्री एवं क्राफ्ट रूट्स की हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन आधारशिला है। उन्होंने बताया पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार ने राज्य में वर्ष 2018 में परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक जिला एक उत्पाद का एक अभिनव कार्यक्रम शुरू किया था।
सीएम ने बताया इस कार्यक्रम के तहत राज्य के 75 जिलों के एक यूनिक प्रोडेक्ट का चयन कर उसकी मार्केटिंग की गई। इसके जरिए परंपरागत उद्याेग को एक नई दिशा और इंटरनेशल पहचान मिली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश के करीगरों और हस्तशिल्पकारो प्रोत्साहित करने एवं उनके प्रशिक्षण के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलायी जा रही है। इसके योजना के तहत लाभार्थियों को मानदेय और टूलकिट दी जा रही है। जिसका परिणाम है कि लैंडलॉक्ड स्टेट कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश का दो से तीन वर्ष के अंदर एक्सपोर्ट दो गुने से अधिक हो गया।
सीएम योगी ने कहा कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने कई अभिनव प्रयोग किये। इन प्रयोगों से महिला सशक्तीकरण को जोड़ा, जो काम से वंचित थीं। इन महिलाओं ने मौका मिलते ही उन्होंने हुनर का प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि प्रदेश में पोटेंशियल की कमी नहीं है। सीएम योगी ने बताया कि यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में इसे बढ़ाया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
