उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश किया है कि सरकारी केंद्रों पर धान खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों को उनकी फसल के लिए भुगतान किया जाए। यानी अब किसानों को अपने खेत में उपज धान की फसल को सरकारी केंद्रों पर बेचने पर धनराशि मिल जाएगी।

मंगवार को सीएम आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के खरीद एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई जिसमें सीएम ने ये आवश्यक निर्देश दिया।
सीएम योगी ने कहा राज्य सरकार ने किसानों के हित में तय किया है कि जब तक एक भी किसान का धान क्रय शेष रहेगा, क्रय केंद्र चलते रहेंगे। हर हाल में खरीद के 48 घंटे के भीतर किसान को भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
इसके साथ ही इस बैठक में सीएम योगी ने बताया कि राज्य के कुल 4,21,557 किसानों से 28.17 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कर 5,253 करोड़ रुपयों का किसानों को पेमेंट किया जा चुका है। सीएम ने बताया राज्य में वर्तमान समय में 5,204 क्रय केंद्र संचालित हैं जिन पर लगभग एक लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हर दिन हो रही है।
इसके साथ ही सीएम ने कहा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खरीद की अनोखी पहल से राज्य में बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हुए हैं। इस साल अब तक 55 हजार से अधिक किसानों से 2.92 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीद कर 646 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
891 किसानों से 4,382 मीट्रिक टन मक्का, 2,344 किसानों से 11,462 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद कर न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। सीएम ने इस बैठक में ये भी दावा किया कि श्रीअन्न उत्पादन के प्रति किसानों में उत्साह है और आने वाले दिनों में इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
